फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jaharveer always opposed injustice

जाहरवीर ने किया हमेशा अन्याय का विरोध

Thu, 01 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jaharveer always opposed injustice
सहारनपुर, चिलकाना। बरथा कायस्थ में लगने वाले जाहरवीर के मेले का शुभारंभ नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के भाई प्रोफेसर विकेश चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जाहरवीर राजस्थान के एक वीर योद्धा थे। जिन्होंने हमेशा अन्याय का विरोध किया था।
विज्ञापन

प्रोफेसर विकेश चौधरी ने कहा कि जाहरवीर ने समाज में एकता और समानता का संदेश दिया है। हमें उनके सिद्धांतों का अनुपालन करना होगा। इस दौरान चौधरी देवी सिंह, ग्राम प्रधान तबरेज अंसारी, नाथीराम कश्यप, जायर हुसैन चांद, रफलसिंह सैनी, सोनू सैनी, चौधरी संजय नंबरदार, निर्दोष चौधरी आदि रहे। चिलकाना में बस स्टैंड पर लगने वाला जाहरवीर का तीन दिवसीय मेला छड़ी पूजन तथा भंडारे के साथ संपन्न हो गया। छड़ी तथा नेजे का पूजन विधायक के भाई प्रो. विकेश चौधरी ने किया। मेले के समापन पर नगर से आई एक दर्जन छड़ियों की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सामूहिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भगत सुंदर नाथ, बालकृष्ण शर्मा, पवन कुमार सिंघल, राजीव कुमार सिंघल, हंस कुमार गिल, लाला कुसुम चंद, अनिल सैनी, मोहित उपाध्याय, डॉ. कुलदीप चौधरी, राजकुमार उपाध्याय, रमेश कश्यप आदि रहे। उधर ग्राम पटना उर्फ नयाबांस में लगने वाला जाहरवीर का तीन दिवसीय मेला एक सितंबर से प्रारंभ होगा, जबकि सुलतानपुर में जाहरवीर का मेला दो सितंबर से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed