फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jagga Municipal Corporation, cleanliness campaign launched in Kamla area

जागा नगर निगम, कमेला क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

Tue, 18 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jagga Municipal Corporation, cleanliness campaign launched in Kamla area
कमेला कॉलोनी में सफाई करते निगम कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कमेला क्षेत्र में सड़कों पर गंदगी और नालियों में बहते गोबर व मांस के टुकड़ों से जुड़ा समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों की नींद टूटी है। मंगलवार को सहायक नगरायुक्त नगर स्वास्थ्य विभाग की टीम और मशीनरी के साथ कमेला क्षेत्र पहुंचे और करीब तीन घंटे तक सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार को कमेला क्षेत्र का लाइव किया था, जिसमें प्राथमिक विद्यालय के बाहर लगे गंदगी के ढेर के साथ ही नाले में बहते गोबर और मांस के टुकड़ों पर नालियों में बह रहा गोबर और खून शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होते ही सुबह-सुबह सहायक नगरायुक्त संजय कुमार और स्वास्थ्य विभाग के सीनियर सेनेट्री इंस्पेक्टर मशीन और सफाईकर्मियों की टीम के साथ कमेला क्षेत्र पहुंचे। सबसे पहले विद्यालय के सामने से कचरा हटवाकर चूना डलवाया गया। इसके बाद मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। नाले में जमा गोबर और अन्य कचरे को मिनी जेसीबी से निकलवाया। सफाई अभियान करीब तीन घंटे चला। बदहाली में जी रहे लोगों ने सफाई होने के बाद अमर उजाला का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

कमेले का निरीक्षण भी किया
नाले में बहाए जा रहे गोबर, खून और मांस के टुकड़ों को भी नगर निगम ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए निगम की टीम ने मंगलवार की सुबह सबसे पहले कमेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने वाली टीम का दावा है कि कमेले में ट्रीटमेंट प्लांट सही हालत में और चलता मिला। उनका कहना है कि क्षेत्र में संचालित मिनी कमेलों के द्वारा खून और गोबर नालियों में बहाया जा रहा है, जिसके साथ मांस के टुकड़े भी बह रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा
कमेेला क्षेत्र में संचालित मिनी कमेलों द्वारा नाले में बहाए जा रहे गोबर और खून को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कमिश्नर संजय कुमार, एसएसपी दिनेश कुमार आदि को पत्र लिखने की बात कही है।

कमेला क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सघन सफाई अभियान चलाया गया। सड़कों की सफाई के साथ ही नाले और नालियों में जमा शिल्ट और गोबर निकलवाया गया है। स्थानीय लोगों से सुबह नौ बजे से पहले-पहले कचरा कूड़ाघर पर डालने को कहा गया है, जिससे की कचरा उठान के बाद कचरा सड़कों पर ना रहे।
संजय कुमार, सहायक नगरायुक्त।

कमेला कॉलोनी में सफाई करते निगम कर्मी

कमेला कॉलोनी में सफाई करते निगम कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed