फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ITBP's ASI who went out for a walk in the morning was hit by a train

Saharanpur News: सुबह घूमने निकले आईटीबीपी के एएसआई की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 18 Aug 2023 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
ITBP's ASI who went out for a walk in the morning was hit by a train
31 अगस्त को होने वाले थे सेवानिवृत्त
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई शव की शिनाख्त

सरसावा(सहारनपुर)। छुट्टी पर घर आए आईटीबीपी के एएसआई की मॉर्निंग वॉक के दौरान ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पहचान का कोई चिह्न नहीं मिलने के कारण पुलिस ने सोशल मीडिया पर सूचना वायरल की तो विशाल नाम के युवक ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की।
बृहस्पतिवार को सुबह सरसावा सहकारी चीनी मिल के समीप इब्राहिमपुर रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कर कर मृत्यु हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के कपड़ों की तलाशी ली परंतु शिनाख्त का कोई चिह्न नहीं मिला।
विज्ञापन

सरसावा थाने के उपनिरीक्षक सुंदर सिंह ने बताया कि शिनाख्त नहीं होने पर उन्होंने मृतक के कपड़े तथा हुलिया आदि के संबंध में सोशल मीडिया पर एक मैसेज चलवाया तो सरसावा के टीचर कॉलोनी निवासी विशाल ने पुलिस से संपर्क किया। विशाल ने मृतक की पहचान अपने पिता ऋषिपाल 57 वर्ष के रूप में की। एसआई सुंदर सिंह ने बताया की मृतक के पुत्र विशाल ने जानकारी दी की उसके पिता आइटीबीपी में एएसआई के पद पर तैनात थे तथा 15 दिन की छुट्टी में घर पर आए हुए थे। छुट्टी के दौरान उसके पिता सुबह को नियमित रूप से टहलने के लिए जाते थे। उप निरीक्षक सुंदर सिंह ने बताया कि मृतक एएसआई ऋषिपाल आगामी 31 अगस्त को सेवानिवृत्ति होने वाली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed