फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ITBP jawan cremated with state honors

राजकीय सम्मान के साथ आईटीबीपी के जवान का अंतिम संस्कार

Wed, 08 Jun 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan cremated with state honors
आईटीबीपी जवान के पार्थिव शरीर को सलामी देते साथी सैनिक - फोटो : SAHARANPUR
तीतरों। भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल के जवान विकास के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैनिक के सात वर्षीय बेटे विराट ने चिता को मुखाग्नि दी तो माहौल बेहद गमगीन हो गया। आईटीबीपी के जवानों ने सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

बता दें कि मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी में डूब कर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान गांव डूभर किशनपुर निवासी विकास खटाना की मौत हो गई थी। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ सुबह साढ़े छह बजे जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले जैसे ही जवान के पार्थिव शरीर को लेकर उसके साथी पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। हर कोई उसके घर की तरफ दौड़ पड़ा। मृतक जवान को उसके सात वर्षीय पुत्र विराट ने मुखाग्नि दी और वहां उपस्थित आईटीबीपी के 12 जवानों के दस्ते ने अपने शस्त्र झुका कर उन्हें अंतिम सलामी दी। तिरंगे ध्वज को मृतक जवान के बेटे को सौंपा गया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा और कोतवाली प्रभारी प्रवेश कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र चौधरी, सुशील खटाना, आनंद कुमार और विश्वास कुमार आदि ग्रामीणों ने आईटीबीपी के जवानों के साथ आए इंस्पेक्टर सुनील कुमार व राजपाल सिंह ठक्कर को प्रार्थना पत्र सौंप कर विकास की मौत के कारणों की जांच और उसकी पत्नी व बच्चों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। आईटीबीपी के जवान विकास की अंत्येष्टि पर किसी भी राजनीतिक दल के नेता का गांव न पहुंचना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

आईटीबीपी जवान के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

आईटीबीपी जवान के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed