फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It rained all day long, the weather was pleasant

दिन भर हुई रिमझिम बरसात, मौसम हुआ सुहावना

Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
It rained all day long, the weather was pleasant
सहारनपुर में हुई बरसात में कोर्ट रोड़ पुल से जाते वाहन चालक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मौसम का मिजाज शनिवार को भी सुहावना बना रहा, दिन भर रिमझिम बरसात होती रही। देर रात झमाझम बरसात हुई, जिससे सुबह के समय शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हुआ। इससे आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब लोग नींद से जागे और घरों से बाहर निकले तो झमाझम बरसात के कारण गलियों में जलभराव मिला। शहर के नवीननगर, खलासी लाइन सहित कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं, रेलवे स्टेशन परिसर में वाल्मीकि मंदिर के सामने तो दोपहर बाद तक भी जलभराव रहा। वहां पर करीब 100 मीटर की सड़क काफी नीची है और जर्जर है, जिस कारण वह हल्की बरसात में ही जलभराव हो जाता है। उधर, कोर्ट रोड सहित जिन इलाकों में सीवर लाइन के लिए खोदाई हुई वहां पर बरसात की वजह से कीचड़ फैला रहा। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही 28.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है।

बरसात के दौरान शिव मन्दिर पर हुआ जलभराव

बरसात के दौरान शिव मन्दिर पर हुआ जलभराव- फोटो : SAHARANPUR

बरसात के दौरान नवीन नगर पर हुआ जलभराव

बरसात के दौरान नवीन नगर पर हुआ जलभराव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed