फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It is not good if plastic waste is thrown in the roads, drains

सड़कों, नालियों में प्लास्टिक का कचरा डाला तो खैर नहीं

Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
It is not good if plastic waste is thrown in the roads, drains
प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ वर्चुअल संवाद करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर की सड़कों और नालियों में प्लास्टिक का कचरा डालने वालों की अब खैर नहीं होगी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह तथा नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात से मिले आदेशों के बाद नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को प्लास्टिक कचरा सड़कों पर फैलाने वालों और नालियों में डालने वालों को चिह्नित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पहले रेड कार्ड जारी कर चेतावनी देने के बाद गलती दोहराने पर मोटा जुर्माना वसूला जाए।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव ने सोमवार को सभी नगर निकायों के अधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने रेस फॉर प्लास्टिक फ्री यूपी नाम से अभियान शुरू किया है, जिसका मकसद उत्तर प्रदेश को प्लास्टिक से मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सफाई और प्लास्टिक के विरुद्ध काफी कुछ हो चुका है और अभी काफी कार्य होने बाकी हैं। हमें रेस फॉर प्लास्टिक फ्री यूपी को सफल बनाने के लिए अभियान को जारी रखना है। स्वच्छ भारत मिशन की टीम से समन्वय बनाते हुए अभियान को गति देने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही एक जागरुकता अधिकारी, एक संग्रह अधिकारी और एक पुनर्चक्रण अधिकारी नियुक्त करने के आदेश दिए। जागरुकता अधिकारी पर जन जागरुकता, संग्रह अधिकारी पर महानगर में बिखरी पॉलिथीन एकत्रित कराने और पुनर्चक्रण अधिकारी पर एकत्रित पॉलिथीन का पुनर्चक्रण करने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्लास्टिक कचरा फैलाने वाले को पहले रेड कार्ड के रूप में चेतावनी दी जाए और न मानने पर भारी जुर्माना लगाया जाए। प्रमुख सचिव ने कहा कि सफाई निरीक्षक चालान करने के प्रवृत्ति भूल गए हैं। उन्हें प्लास्टिक कचरा व गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव को वर्चुअल संवाद में सहारनपुर नगर निगम द्वारा प्लास्टिक व पॉलिथीन के विरुद्ध चलाए गए अभियान, जब्त की गई पॉलिथीन और वसूले गए जुर्माने की जानकारी दी। वर्चुअल संवाद में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed