फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It is not good if he promoted himself as a BSP candidate.

Saharanpur News: खुद को बसपा का प्रत्याशी प्रचारित किया तो खैर नहीं

Mon, 19 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
It is not good if he promoted himself as a BSP candidate.
सहारनपुर। निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। छोटे दलों को छोड़ दें तो अभी तक किसी बड़े राजनीतिक दल ने निकाय अध्यक्ष या वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं, लेकिन कुछ स्वयंभू प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं। जो प्रचार सामग्री पर पार्टी अध्यक्ष और अन्य नेताओं के फोटो के साथ खुद के प्रत्याशी होने का प्रचार कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष ने ऐसे स्वयंभू प्रत्याशियों के लिए चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक आजाद समाज पार्टी ने कुछ जगहों पर वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं, लेकिन भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा या आम आदमी पार्टी ने अभी महापौर, नगर पालिका या नगर पंचायत अध्यक्ष तथा पार्षद व सभासद के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। महानगर में कुछ वार्डों में बीते छह से आठ माह से प्रचार चल रहा है। लोग खुद को प्रत्याशी या संभावित प्रत्याशी बताकर प्रचार में जुटे हैं। बहुजन समाज पार्टी के नाम से भी प्रचार सामग्री कई वार्डों में चस्पा की गई है, जिसमें कुछ लोग खुद को प्रत्याशी बताकर प्रचार में जुटे हैं। जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने फेसबुक के माध्यम से ऐसे स्वयंभू प्रत्याशियों को चेताया है। उन्होंने लिखा है कि जनपद में बहुजन समाज पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यदि कोई अपने आपको प्रत्याशी लिखता है या होर्डिंग व अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री पर प्रत्याशी लिखा पाया जाता है तो उस पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed