फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It is mandatory for players to register on the Khel Saathi portal.

Saharanpur News: खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य

Sat, 12 Sep 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory for players to register on the Khel Saathi portal.
सहारनपुर। सेना भर्ती पूरी होने के बाद स्टेडियम में खिलाड़ी अभ्यास के लिए जा सकते हैं। हालांकि अभी ट्रैक स्पर्धा वाले खिलाड़ियों को कुछ इंतजार करना होगा। नए पंजीकरण वाले खिलाड़ियों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि स्टेडियम में प्रवेश के लिए नियमों में बदलाव हुआ है। स्टेडियम में आने वाले सभी खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। हालांकि इसमें उन खिलाड़ियों को राहत दी गई है। जिन्होंने अपना पंजीकरण खेल विभाग में पहले से करा रखा है। इसके अलावा नए पंजीकरण वाले खिलाड़ियों को अपना पंजीकरण खेल साथी पोर्टल पर कराना होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। स्टेडियम में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के 1181 खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

इसी तरह 18 से अधिक उम्र के 709 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। 18 वर्ष कम आयु वर्ग में एथलेटिक्स में 128, क्रिकेट में 73, ताइक्वांडो में 38 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इसी तरह कुश्ती में 37, भारोत्तोलन में 34, कबड्डी में 26, बैडमिंटन में 44, जूडो में 56, बॉक्सिंग में 64, फुटबॉल में 28, जिम्नास्टिक्स में 25, शूटिंग में 32, टेबल टेनिस में छह, क्रिकेट प्रोत्साहन समिति में 82, बास्केटबॉल में नौ, हॉकी में एक, स्वीमिंग में 498 बच्चे पंजीकृत हैं। इसके अलावा शौकिया खिलाड़ी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 31 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
सहारनपुर। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि पुरुष एवं महिलाओं की उत्तर प्रदेश राज्य 29वीं सीनियर और छठी 23 वर्ष से कम आयु वर्ग की दो एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। दोनों प्रदेशीय प्रतियोगिताएं बरेली में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ द्वारा 26 और 27 सितंबर को कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुक्रवार को स्टेडियम में खिलाड़ियों ने अपना-अपना पंजीकरण कराया है। इसमें अंडर-23 वर्ग में 28 खिलाड़ियों ने अपने-अपने दस्तावेज जमा कराए। इसके अलावा सीनियर वर्ग में तीन खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed