फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   It is mandatory for patients and caretakers to wear masks

Saharanpur News: मरीजों और तीमारदारों को मास्क लगाना अनिवार्य

Fri, 07 Apr 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 07 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory for patients and caretakers to wear masks
सहारनपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला महिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क के अस्पताल में प्रवेश नहीं मिलेगा। अस्पताल प्रबंधन ने होमगार्ड और कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल की पुराने भवनों में ओपीडी, वार्ड, ऑपरेशन, अल्ट्रासाउंड, नियमित टीकाकरण और औषधि वितरण केंद्र संचालित हो रहे हैं, जबकि नई बिल्डिंग में जांच, प्रसव और महिलाओं को भर्ती किया जाता है। इसके अलावा कोरोना की भी जांच होती है। जनपद में 21 मार्च से कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। ऐसे में जिला महिला अस्पताल प्रबंधन ने सख्त कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


नए और पुराने भवनों के मुख्य गेट पर होमगार्ड के साथ-साथ एक-एक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्देश दिए गए कि मरीज या फिर उसके साथ आने वाले तीमारदार को बिना मास्क के अंदर नहीं आने दिया जाए। मास्क लगाया है तो ही प्रवेश दें। साथ ही स्टाफ भी मास्क लगाकर रखें। सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि मास्क लगाना बहुत जरूरी है। इससे मरीज और उनके तीमारदार कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed