फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Issue tenders for income: Divisional Commissioner

आय के लिए टेंडर निकालें : मंडलायुक्त

Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Issue tenders for income: Divisional Commissioner
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन, मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं से आय शुरू करने के लिए टेंडर निकालने के निर्देश दिए। वह स्मार्ट सिटी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में स्मार्ट सिटी की राजस्व प्राप्त कराने वाली परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

एक हजार करोड़ रुपये की स्मार्ट सिटी योजना के तहत करोड़ों रुपये की परियोजनाएं तैयार की गई हैं। इनमें कई परियोजनाएं ऐसी हैं, जो स्मार्ट सिटी की आय का जरिया रहेंगी, लेकिन अधिकारियों के शिथिल रवैये के चलते तैयार होने के एक साल बाद भी परियोजनाओं पर ताले लटके हैं।
विज्ञापन

एक साल में स्मार्ट सिटी कोई आय शुरू नहीं कर सकी है, जबकि रखे गए 26 कर्मचारियों के वेतन पर हर महीने लाखों रुपया खर्च हो रहा है। इसे लेकर अमर उजाला ने नौ अक्तूबर के संस्करण में स्मार्ट सिटी की आमदनी अठन्नी भी नहीं, हर महीने खर्चा लाखों रुपये शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। नतीजा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में चर्चा का विषय परियोजनाओं से आय शुरू करना ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों से परियोजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं से आय शुरू करने के लिए तुरंत टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को कार्यदायी संस्था के रूप में कार्य करने के संबंध में विचार करते हुए अगली कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर आयुक्त शिपू गिरि, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप यादव, मुख्य अभियंतासुरेश चंद, जीएम सिविल दिनेश कुमार, कंपनी सचिव शंकर तायल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed