फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Issue notice to schools that do not forward scholarship applications

Saharanpur News: छात्रवृत्ति आवेदन फॉरवर्ड नहीं करने वाले विद्यालयों जारी करें नोटिस

Wed, 29 Jan 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Issue notice to schools that do not forward scholarship applications
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने छात्रवृत्ति के आवेदन फॉरवर्ड नहीं करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाह विद्यालयाें के खाते से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिलाने की भी बात कही। वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्याक कल्याण, दिव्यांगजन एवं प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना आदि योजनाओं की प्रगति की बारीकी से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन योजना से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शादी कराने वाले सभी जोडों का मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, डिप्टी कलेक्टर श्वेता पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी दीपिका परिहार आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed