{"_id":"6a10add5410faad1e10621f7","slug":"israel-export-scam-goods-worth-rs-50-lakh-seized-citing-moisture-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-175969-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इस्राइल एक्सपोर्ट में खेल, नमी का हवाला देकर 50 लाख का माल हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इस्राइल एक्सपोर्ट में खेल, नमी का हवाला देकर 50 लाख का माल हड़पा
Sat, 23 May 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 23 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लकड़ी कारोबारी ने इस्राइल-दिल्ली की कंपनियों व बैंक अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। लकड़ी के उत्पादों में खराबी और नमी बताकर 50 लाख रुपये का माल हड़प लिया गया। जांच से भी इन्कार किया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हलालपुर निवासी एवं लकड़ी कारोबारी मोहम्मद अरशद अंसारी ने बताया कि मेसर्स आरएसके इंडस्ट्रीज के संचालक हैं। करीब 20 साल से लकड़ी से बनी वस्तुओं का आयात-निर्यात का कारोबार कर रहे हैं। दिल्ली स्थित मेसर्स तान्या इंटरनेशनल संचालक जगदीप लांबा से ऑनलाइन संपर्क कर इस्राइल की कंपनी शुफरसल लिमिटेड के लिए ऑर्डर दिलाने का भरोसा दिया। जगदीप लांबा ने पीड़ित लकड़ी कारोबारी की इस्राइल की खरीद एजेंसी मेसर्स बिग सक्सेस लिमिटेड के संचालक जैकब से बात कराई। दोनों पक्षों में कमीशन तय के बाद आम की लकड़ी से बनी 24 हजार कैंडल वैक्स का ऑर्डर दिलाया गया।
ऑर्डर की कीमत 72 हजार अमेरिकी डॉलर थी, जिसकी भारतीय कीमत करीब 58.80 लाख रुपये बैठती है। पहले लकड़ी की सीजनिंग कराई गई, जिसमें नमी 10 से 13 प्रतिशत प्राकृतिक पाई गई। इसके बाद माल को कंटेनरों में पैक कर समुद्री रास्ते इस्राइल भेजा गया। आरोप है कि इस्राइल पहुंचने पर बिना सूचना दिए माल के कंटेनर खोले गए। कुछ सामान में नमी होने की बात कही। नौ सितंबर 2021 को लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड, वैक्स कैंडल बाउल और ट्रे समेत विभिन्न उत्पादों का दूसरा ऑर्डर मिला, जिसकी कीमत करीब 61,311 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 50.07 लाख रुपये बताई गई। इस माल में भी नमी व खराबी बताई।
विज्ञापन
-- -- -- -
-- फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का आरोप
लकड़ी कारोबारी मोहम्मद अरशद अंसारी ने आरोपियों पर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज करने का भी आरोप लगाया है। दूसरे ऑर्डर के माल को बिना अनुमति पोर्ट से उठाकर हड़पने का भी आरोप लगाया है। यह भी कहा कि माल लेटर ऑफ क्रेडिट के तहत भेजा गया था। इस्राइल पहुंचने से पहले भुगतान अनिवार्य था, लेकिन आज तक भुगतान नहीं मिला। बैंक अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।