फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ISBT to be built at a cost of Rs 24 crore

Saharanpur News: 24 करोड़ की लागत से बनेगा आईएसबीटी

Thu, 08 Jan 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
ISBT to be built at a cost of Rs 24 crore
दिल्ली रोड पर बस अड्डे के लिए चिन्हित भूमि। - फोटो : 1
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास बनने वाले आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल/अंतरराज्यीय बस अड्डा) के लिए कवायद तेज कर दी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से डीपीआर शासन को भेज दी गई है। बस अड्डा के निर्माण पर 24 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

दशकों ने महानगर में परिवहन निगम की बसों का संचालन अंबाला रोड और रेलवे रोड स्थित अस्थायी अड्डों से होता रहा है। इसकी वजह से महानगर में जाम की व्यवस्था रहती थी।
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले अंबाला रोड स्थित बस अड्डा की जमीन नगर निगम द्वारा वापस ले लिए जाने के बाद से बसों का संचालन मानकमऊ से ही हो रहा है, जबकि रेलवे रोड से पहले की तरह बसें चलाई जा रही हैं, जिनके कारण यातायात प्रभावित रहता है। ऐसे में लंबे समय से बस अड्डा शहर से बाहर ले जाने की मांग उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों की जद्दोजहद के बाद दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास जमीन फाइनल की गई। जमीन फाइनल हुए भी एक वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन प्रक्रिया धीमी चल रही थी, लेकिन अब कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है, जिसको जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उसके बाद बस अड्डा पर काम शुरू होगा। 8013.95 वर्ग मीटर में बनेगा बस अड्डा : अंतरराज्यीय बस अड्डा के लिए 8013.95 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई है, जिस पर बस अड्डा तैयार होगा। इसका पूरा खाका भी पहले ही तैयार हो चुका है।

बस अड्डा पर दोनों साइड में टिनशेड रहेगी, जिसमें बसें खड़ी हुआ करेंगी। बीच में बसों की एंट्री और एग्जिट के लिए जगह खाली रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग हॉल, कैंटीन और शौचालय व स्नानघर की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed