फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Irregularities found at 11 stone crushers in the district 4.91 crore fine imposed.

Saharanpur News: जिले के 11 स्टोन क्रशर पर मिलीं खामियां, 4.91 करोड़ का जुर्माना

Wed, 12 Aug 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found at 11 stone crushers in the district 4.91 crore fine imposed.
सहारनपुर। जनपद में अवैध भंडारण और खनन पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 11 स्टोन क्रशरों की भंडारण स्वीकृति समाप्त की है। इसके साथ ही सभी 11 क्रशर पर 4.91 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर व खान निरीक्षक के साथ मिलकर सात अगस्त को तहसील सदर के ग्राम पंचकुआं क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रशरों की जांच की गई। जांच में भंडारित सामग्री और पोर्टल पर दर्ज मात्रा में बड़ा अंतर सामने आया। इसके बाद सभी के खिलाफ के कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जांच में मैसर्स संस्कार ब्रदर्स में 347 घनमीटर, मेसर्स श्री लक्ष्मी नारायण स्टोन क्रशर में 12,893 घनमीटर, मैसर्स ठाकुरजी स्टोन क्रशर में 6,095 घनमीटर, मैसर्स त्रिवेणी इंडस्ट्रीज स्टोन क्रशर में 3,568 घनमीटर, मैसर्स बाबा केदारनाथ में 1,387 घनमीटर और मैसर्स एमएसएनएस इंडिया स्टोन क्रशर में 1,356 घनमीटर का अंतर पाया गया।
विज्ञापन

इसी तरह मेसर्स श्याम देवाय एंटरप्राइजेज में 4,004 घनमीटर, मैसर्स गणपति एंटरप्राइजेज में 10,022 घनमीटर, मैसर्स श्री शाकुंबरी एंटरप्राइजेज में 575 घनमीटर, मैसर्स वासुदेव एंटरप्राइजेज में 3,670 घनमीटर और मैसर्स राधे श्याम एंटरप्राइजेज में 365 घनमीटर की अनियमितता पाई गई हैं। इन सभी मामलों में कुल मिलाकर 4.91 करोड़ रुपये की राजस्व हानि पकड़ में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तत्काल प्रभाव से सभी संबंधित स्टोन क्रशरों की भंडारण अनुज्ञप्ति निलंबित करते हुए संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं। हालांकि जांच के दौरान मैसर्स महादेव एंटरप्राइजेज और मैसर्स भगवती स्टोन क्रशर में कोई अनियमितता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed