फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Irregular roads, open manhole, dirty not made electoral issue

जर्जर सड़कें, खुले मैनहोल, गंदगी नहीं बनी चुनावी मुद्दा

Thu, 23 Nov 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Irregular roads, open manhole, dirty not made electoral issue
सहारनपुर की जर्जर सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में जर्जर सड़कें, खुले सीवर के मैनहोल, जगह-जगह गंदगी के ढेर और हाउस टैक्स में वृद्धि शहरवासियों की प्रमुख समस्याएं हैं। ज्यादातर राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों ने इन ज्वलंत जन समस्याओं को अपना चुनावी मुद्दा नहीं बनाया है।
विज्ञापन


मेयर और चेयरमैन पद प्रत्याशियों के साथ ही पार्षद और सभासद प्रत्याशी तक जीएसटी और नोटबंदी जैसे राष्ट्रीय मुद्दों को आगे कर वोट मांग रहे हैं। सहारनपुर को नगर निगम बने करीब नौ साल बीत चुके हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारी आज तक कचरा प्रबंधन की व्यवस्था नहीं कर सके हैं। शहर से प्रतिदिन निकलने वाला करीब 200 टन कचरा शहर के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। नगर निगम शहर से कचरा उठाकर शहर के बाहर फेंक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवर की बात करें तो 70 फीसदी से अधिक शहरी क्षेत्र में सीवर लाइन नहीं हैं। जहां सीवर है वहां भी मैनहोल के ढक्कन न होने की वजह से खुले पड़े हैं। पिछले करीब डेढ़ साल से सड़कों की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से शहर की तमाम छोटी और बड़ी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं।

नगर निगम समय-समय पर गहरे गड्ढों को मिट्टी से भरने की नाकाम कोशिश करता रहा है। नगर निगम ने करीब दो साल पहले हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि की है, जिसे लेकर आमजन परेशान हैं।


स्ट्रीट लाइट और पेयजल की समस्याएं अलग से हैं। मगर हैरत की बात यह है कि किसी भी दल के चुनावी एजेंडे में जनता से सीधे जुड़ी यह समस्याएं नहीं हैं।

सत्ताधारी दल केंद्र और प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम, नोटबंदी और जीएसटी को जन और राष्ट्रहित में बताकर वोट बटोरने की कोशिश में हैं तो तमाम विपक्षी दल नोटबंदी और जीएसटी को जनविरोधी साबित करने की कोशिश कर वोट बटोरना चाहते हैं। नगर निगम के साथ ही नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों में भी प्रत्याशियों की यही स्थिति है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed