फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Invoices of those who spread dirt and do not pay user charges, notice issued

Saharanpur News: गंदगी फैलाने वालों और यूजर चार्ज नहीं देने वालों के चालान, नोटिस जारी

Fri, 16 Jun 2023 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Invoices of those who spread dirt and do not pay user charges, notice issued
गंदगी फैलाने वाले दुकानदारो  का चालान काटते निगम अ​धिकारी
-महानगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने शुरू किया अभियान, शहर में करीब 52 हजार प्रतिष्ठान
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम ने शहर में इधर-उधर कचरा डालने वाले दुकानदारों के चालान काटने का अभियान शुरू किया है। साथ ही जो दुकानदार यूजर चार्ज नहीं चुका रहे हैं, उनको नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। सोमवार से अभी तक पांच दर्जन से अधिक दुकानदारों के चालान काटे गए हैं, जबकि अनेक को नोटिस जारी किए गए हैं।
महानगर में करीब 52 हजार प्रतिष्ठान हैं। इनमें दुकान, होटल, रेस्टोरेंट आदि अनेक तरह के व्यवसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। डोर टू डोर कूड़ा लेने के लिए नगर निगम की ओर से व्यवस्था बनी हुई है। इसमें निगम के कर्मचारी गाड़ियां या रेहड़े लेकर प्रतिष्ठानों पर पहुंचते हैं और सूखा व गीला कचरा अलग-अलग लेकर उसे निस्तारण केंद्र तक पहुंचाते हैं। इसकी एवज में नगर निगम उक्त प्रतिष्ठानों से यूजर चार्ज वसूलता है। व्यवस्था साल भर से लागू है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे प्रतिष्ठान हैं, जिनके स्वामी कचरा निगम के कर्मचारियों को देने की बजाय या तो सड़कों पर कर देते हैं या फिर उसे इधर-उधर डाल देते हैं। सोमवार से अभी तक ऐसे करीब 70 प्रतिष्ठानों के चालान काटे गए हैं। इसके अलावा अनेक प्रतिष्ठान ऐसे हैं, जो कचरा दे रहे हैं, लेकिन यूजर चार्ज देने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिसमें निगम को सहयोग करने की बात कही जा रही है। अन्यथा की स्थिति में नगर निगम उन पर भारी जुर्माना लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

घरों से भी है कचरा लेने की व्यवस्था
नगर निगम ने घरों से भी कचरा लेने की व्यवस्था की हुई है। लेकिन अभी यह व्यवस्था शहरी क्षेत्र में है। इसके लिए लोगों से यूजर चार्ज वसूला जाता है। अब शहर के बाहरी कॉलोनियों, जिनमें 32 गांव हैं, वहां भी घर-घर से कचरा लेने की व्यवस्था नगर निगम करने जा रहा है। महानगर में 1.42 लाख मकान पंजीकृत हैं। हालांकि उनकी असल संख्या 1.75 से अधिक ही है, जिनमें नए भवन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदगी फैलाने वालों तथा डोर टू डोर कचरा लेने की व्यवस्था में सहयोग नहीं करने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के चालान काटे जा रहे हैं। इसके अलावा नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। प्रतिष्ठान स्वामियों से अपील है कि वह चालान और नोटिस से बचने के लिए व्यवस्था में सहयोग करें और महानगर को साफ बनाने का हिस्सा बनें।
अशोक प्रिय गौतम, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी/सहायक नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed