फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Invoiced the kiln accountant who plundered the loot

लूट की साजिश रचने वाले भट्ठा मुनीम का चालान किया

Fri, 13 Nov 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Invoiced the kiln accountant who plundered the loot
बड़गांव। ढाई लाख रुपये की लूट का षड़यंत्र रचने वाले मुनीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चालान किया है। जबकि उसके साथ लूट की साजिश रचने में दो आरोपी अभी फरार है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के एक भट्ठे की लेबर का भुगतान करने के लिए बृहस्पतिवार को मुनीम ने बैंक से रुपये निकाले थे। जब वह बाइक द्वारा रुपया लेकर बड़गांव स्थित भट्ठे पर आ रहा था तो धूमगढ़ व बेलडा पुलिया के बीच नलकूप पर पीछे से आये पल्सर सवार तीन बदमाशों ने मुनीम से ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मामला संदिग्ध नजर आया। एसओ रनवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में मुनीम के बयान उलझाने वाले रहे। पुलिस ने मुनीम अशोक पुत्र परशुराम निवासी रामपुर मनिहारान को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की तो लूट का मामला फर्जी निकला। मुनीम अशोक के अनुसार उसने रकम हड़पने को लूट का नाटक रचा था। रुपयों की बंदर बांट उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले ही कर ली थी। पुलिस ने मुनीम से रात में ही एक लाख 88 हजार रुपये बरामद किये। बाकी की रकम बरामदगी और फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अशोक के खिलाफ 392,411 व 120 बी आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed