फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Invited Women's XI team won the match by three wickets

आमंत्रित महिला एकादश की टीम ने तीन विकेट से जीता मैच

Thu, 04 Aug 2022 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Invited Women's XI team won the match by three wickets
रॉयल क्रिकेट एकेडमी में चल रहे महिला क्रिकेट कोचिंग कैम्प में प्रशिक्षण लेते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गलीरा रोड स्थित रॉयल क्रिकेट एकेडमी में संचालित महिला क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन एक ओर जहां प्रशिक्षु खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया। वहीं आमंत्रित महिला एकादश के नाम से टीम बनाकर कैंप इलेविन के बीच मैच कराया गया। इस मैच में आमंत्रित महिला एकादश की टीम तीन विकेट से विजेता रही।
विज्ञापन

यूपी महिला रणजी की पूर्ण खिलाड़ी भावना तोमर और सचिन सैनी की देखरेख में संचालित शिविर में सहारनपुर के साथ ही अन्य जनपदों से भी महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने पहुंच रही हैं। शिविर के तहत बृहस्पतिवार को कैंप इलेविन और आमंत्रित महिला एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच कराया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैंप इलेविन की पूरी टीम 23.4 ओवर में 109 रन बनाकर आउट हो गई। सुचिना ने 23 , तान्या व अचेतना ने 21 - 21, तथा तनु ने 24 रन का योगदान दिया। आमंत्रित महिला एकादश के लिए अंशुल ने तीन तथा शमरोज व दिशा ने दो-दो व सरोज ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आमंत्रित महिला एकादश की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 24.2 ओवर में सात विकेट गंवाकर 111 रन बना लिए और मैच को तीन विकेट से जीत लिया। इशिता ने 42 रन की शानदार पारी खेली, जबकि प्राची ने 27 व वंशिका ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में कल्पना ने तीन, आस्था ने दो व सुचिना ने एक विकेट लिया। वुमैन ऑफ द मैच इशिता चुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed