फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investors showing more interest in setting up wood carving industry

Saharanpur News: वुड कार्विंग उद्योग लगाने में अधिक रूचि दिखा रहे निवेशक

Sun, 08 Jan 2023 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Investors showing more interest in setting up wood carving industry
जिला उद्योग कार्यालय - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश की नई औद्योगिक नीति के तहत उद्यमी नया निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। जनपद में अब तक करीब 1400 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग) साइन हो चुके हैं। उद्यमी सर्वाधिक रूचि वुड कार्विंग उद्योग में निवेश करने में दिखा रहे हैं। कई अन्य प्रस्तावों की प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन

प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में फरवरी महीने में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन होना है। इसके लिए जनपद को पहले 3500 करोड़ रुपये निवेश कराने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 5250 करोड़ रुपये कर दिया गया है। उद्योग विभाग ने शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने की कवायद को तेज कर दिया है। इसके चलते जनपद में अब तक करीब 1400 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्तावों पर एमओयू (मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग) साइन हो चुके हैं। निवेशक काष्ठ कला उद्योगों में निवेश करने के लिए सबसे अधिक रूचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा निजी औद्योगिक पार्क, हर्बल उत्पाद, शहद, जैव ऊर्जा, हौजरी और टेक्सटाइल उत्पाद क्षेत्र में भी खासा निवेश आ रहा है।
विज्ञापन

अब तक हो चुके 1400 करोड़ के एमओयू साइन
जनपद में निवेश का लक्ष्य 3500 से बढ़ाकर 5250 करोड़ रुपये हो गया है। अब तक जिले में 1400 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट से पहले ही लक्ष्य के पूरा होने की उम्मीद है। - सिद्धार्थ यादव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में हो चुके एमओयू की स्थिति
उत्पाद निवेश राशि (करोड़) में
काष्ठ कला संबंधी 550
खाद्य प्रसंस्करण 200
निजी औद्योगिक पार्क 300
हर्बल उत्पाद 70
टेक्सटाईल एवं हौजरी उद्योग 130
अन्य 150
नोट: जिला उद्योग केंद्र के आंकड़ों के अनुसार।

उपायुक्त सिद्घार्थ यादव

उपायुक्त सिद्घार्थ यादव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed