फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investment worth more than Rs 3366 crore landed in the ground breaking ceremony.

Saharanpur News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में धरातल पर उतरा 3366 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश

Tue, 20 Feb 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 20 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Investment worth more than Rs 3366 crore landed in the ground breaking ceremony.
जीपीओ रोड ​स्थित एक सभागार में  ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में कारीगर को टूलकिट प्रदान करते मण्ड
सहारनपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले में 3366 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली 129 इकाइयां शामिल की गईं। इनमें वैकल्पिक ऊर्जा, पोल्ट्री फार्म, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां, काष्ठ हस्तशिल्प इकाइयां आदि शामिल हैं। निवेशकों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने के साथ ही उद्यम प्रदेश भी बन रहा है। सुरक्षा के बेहतर माहौल के चलते देश विदेश से निवेशक प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि भारत आने वाले कुछ वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि प्रदेश के विकास हेतु आज प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेशों को धरातल पर उतारा जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि जिन निवेशकों ने जनपद में निवेश करने के एमओयू हस्ताक्षरित किए है उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों की एनओसी, लाईसेंस व भूमि उपयोग परिवर्तन धारा-80 त्वरित कार्यवाई की जा रही है। कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं ओडीओपी योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरित किए गए। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन सुरेन्द्र राम, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता,उद्यमी केएल अरोड़ा, अनूप खन्ना, अनुपम गुप्ता,साहब सिंह पुण्डीर, अनुज कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- बाेले उद्यमी

श्रीअन्न के आटे और फलों से वाइन तैयार करने की इकाई स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर किए थे। अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने में देरी होती है। मार्च-अप्रैल में इकाई शुरू हो जाएंगी। - आत्मा सिंह, उद्यमी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-15 वर्ष पुराने वाहनों, दुर्घटना ग्रस्त वाहनों और सोलिड वैस्ट प्रबंधन की इकाई स्थापित की जा रही है। इकाई लगाने में शासन प्रशासन की मदद मिल रही है। -- प्रियेश गर्ग, उद्यमी।

- उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 500 बसें चलाने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। प्रतिवर्ष 100 बसें चलाने की योजना है। कंपनी की नोयडा में बस चलनी शुरू हो गई हैं। - ईश्वर गोयल, उद्यमी।


- प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए बेहतर माहौल है। शासन प्रशासन का इकाइयां स्थापित करने में सहयोग मिल रहा है। -- अशोक गुप्ता, उद्यमी।

- प्रधानमंत्री को भेंट की गई सहारनपुर में बनी गणेश जी की मूर्ति
सहारनपुर। लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सहारनपुर में बनी काष्ठ की गणेश जी की मूर्ति भेंट की गई। इससे पहले भी काफी वीआईपी को सहारनपुर में बनी काष्ठ हस्तशिल्प मूर्तियां उपहार स्वरूप दी जा चुकीं हैं। उद्योग उपायुक्त वीके कौशल ने बताया कि यह मूर्ति पुल बंजारान स्थित एक प्रतिष्ठान से ली गई। काष्ठ हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने वाले अजय राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री को भेंट करने के लिए उनके यहां से खरीदी गई थी। उनके यहां से पहले भी वीवीआईपी को देने के लिए गणेश जी, राधा कृष्ण, कृष्ण जी, हनुमान जी, सरस्वती और अर्जुन रथ आदि खरीदे जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed