फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investment in savings schemes exceeded the target by 58 crores

लक्ष्य से 58 करोड अधिक हुआ बचत योजनाओं में निवेश

Mon, 28 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Investment in savings schemes exceeded the target by 58 crores
सहारनपुर। जनपद में राष्ट्रीय बचत योजनाओं में लक्ष्य से 58.61 करोड़ रुपये अधिक का निवेश हुआ है। राष्ट्रीय बचत योजना के तहत डाकघर की विभिन्न योजनाओं में जनपद को 86.71 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था, जबकि फरवरी महीने तक इन बचत योजनाओं में 145.52 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बचत योजना के माध्यम से लोगों को छोटे छोटे निवेश के माध्यम से बचत करने के लिए प्रेरित किया जाता है। डाकघर के माध्यम से इन योजनाओं को संचालित किया जाता है। इनमें पांच वर्षीय आवर्ती जमा (आरडी), पांच वर्षीय मासिक आय योजना, 15 वर्षीय पीपीएफ, पांच वर्षीय वरिष्ठ नागरिक योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और किसान विकास पत्र आदि को खासा पसंद किया जाता है। जनपद में पांच वर्षीय आरडी योजना में गत वर्ष जहां करीब 12.77 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था वहीं इस बार फरवरी तक यह आंकड़ा बढ़कर 19.65 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। पांच वर्षीय सीनियर सिटीजन योजना में गत वर्ष की तुलना में इस बार करीब दो करोड़ रुपये अधिक निवेश हुआ है। जनपद में किसान विकास पत्र में निवेश में गत वर्ष की तुलना में सवा नौ करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसमें अभी मार्च महीने के आंकडे़ शामिल होना शेष हैं।
विज्ञापन

डाकघर की राष्ट्रीय बचत योजनाओं निवेश के लिए जनपद का वार्षिक लक्ष्य 86.91 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। फरवरी महीने तक 145.52 करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। जो लक्ष्य से करीब 58.61 करोड़ रुपये अधिक है। --- गुलफाम अहमद, सहायक सांख्यकी अधिकारी, राष्ट्रीय बचत कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed