फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investment amount increased by 257 crores in three days

Saharanpur News: तीन दिन में निवेश राशि में हुआ 257 करोड़ का इजाफा

Tue, 17 Jan 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Jan 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Investment amount increased by 257 crores in three days
सहारनपुर। निवेशक जनपद में उद्योग लगाने के लिए खासा उत्साह दिखा रहे हैं। इसके चलते पिछले तीन दिनों में 257 करोड़ के निवेश के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं। जनपद में अब निवेश 5736 करोड़ से बढ़कर 5993 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें सबसे अधिक निवेश खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां के लिए हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में 13 जनवरी को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था। इनमें निवेशकों को सम्मानित करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा उद्योगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जनपद में 13 जनवरी को हुई जनपदीय इन्वेस्टर्स समिट में 5736 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुए थे। इस निवेश से जनपद में 115 इकाइयां लगाने की योजना है। प्रदेश सरकार ने जनपद को 5250 करोड़ रुपये के निवेश कराने का लक्ष्य दिया गया है। इस कार्यक्रम के तीन दिनों के अंदर ही जनपद में निवेश होने वाली धनराशि में 257 करोड़ रुपये का इजाफा हो चुका है।
विज्ञापन

जनपद में निवेशकों ने अब तक जिले में 5993 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो लक्ष्य से अधिक हैं। फरवरी महीने में लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के होने तक निवेश की राशि बढ़ने की संभावना है। -- सिद्धार्थ यादव, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में बढ़े निवेश की स्थिति (करोड़ रुपये) में
उत्पाद इकाई निवेश
खाद्य प्रसंस्करण 15 156
काष्ठ कला उद्योग 11 76
अन्य 05 25
नोट: उद्योग विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed