{"_id":"628bcbbd69d49217aa0059ad","slug":"investigation-started-on-former-head-of-four-crore-scam-allegation-saharanpur-news-mrt589792685","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पर चार करोड़ के घोटाले के आरोप की जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान पर चार करोड़ के घोटाले के आरोप की जांच शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शेखपुरा कदीम की पूर्व प्रधान पर लगाए गए चार करोड़ रुपये के घोटाने की जांच समिति ने सोमवार को गांव जाकर जांच शुरू की। जांच समिति ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए, साथ ही मौके पर जाकर निर्माण कार्यों को भी देखा। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
महानगर से सटे गांव शेखपुरा कदीम निवासी राव उस्मान ने पूर्व प्रधान नसीमा बेगम पर अपने कार्यकाल में विकास कार्य कराने के नाम पर चार करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को शिकायत कर इसकी जांच कराने की मांग की थी। तब जांच कराने पर पूर्व ग्राम सचिव ने रिकार्ड चोरी होने की बात कही थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में अपनी याचिका दर्ज कराई। हाईकोर्ट ने सरकारी ऑनलाइन रिकार्ड के आधार पर चार सप्ताह में जांच कराने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार और जिला पंचायत के अभियंता इलमचंद को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। सोमवार को जांच समिति ने शेखपुरा कदीम गांव जाकर जांच शुरू की तथा दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। इस दौरान देहात कोतवाली प्रभारी मनोज चाहल भारी पुलिस बल समेत मौजूद रहे। जांच अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर सीसी, हैंडपंप, टीन शेड, तालाब की खोदाई कराने आदि 120 शिकायती बिंदुओं की जांच शुरू की है। दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए गए। मौके पर जाकर पूर्व में कराए गए कार्यों का भी भौतिक सत्यापन किया गया। जल्द जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।