फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investigation started in the case of death of a newborn baby during delivery

Saharanpur News: डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले में बैठी जांच

Sat, 13 Sep 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Investigation started in the case of death of a newborn baby during delivery
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत के मामले में जांच बैठ गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एसीएमओ सहित तीन चिकित्सकों की एक टीम बनाई है। यह टीम पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। उसके बाद ही संबंधित पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान निवासी फजलुर्रहमान की पत्नी चांद बेबी प्रसव पीड़ा होने पर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया था। तबीयत अधिक खराब होने पर परिजन बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) से जुड़े पदाधिकारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों का घेराव करते हुए स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें एसीएमओ डॉ. धर्मवीर सिंह, महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. डोली कपूर और एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विरेंद्र भट्ट शामिल है। सभी चिकित्सकों को जल्द ही जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है, ताकि समय पर रिपोर्ट को देखकर आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed