फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investigation report of 20 samples came negative

20 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

Fri, 15 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of 20 samples came negative
सहारनपुर। बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर जिले भर में पोल्ट्री फार्म से सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। अभी तक 20 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जो सभी नेगेटिव आए हैं। सैंपल लेने की कार्रवाई अभी जारी है और जल्दी ही अन्य सैंपल लेकर भिजवाए जाने हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू को लेकर निगरानी कराने और शिकायतें दर्ज कराने के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम भी स्थापित कराया है। अभी तक कंट्रोल रूम में बर्ड फ्लू से संबंधित ज्यादा सूचनाएं नहीं आईं हैं, लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग की टीमों ने मुर्गी फार्मों से सैंपल इकट्ठा कराए हैं। जिले में छोटे बड़े करीब 54 पोल्ट्री फार्म हैं, जिनमें से बीते चार दिन के दौरान सैंपल इकट्ठा कराए गए हैं। इसके अलावा बेहट और अन्य इलाकों में मृत मिले पक्षियों के सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के नोडल एवं पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुभाष मलिक ने बताया कि जिले से इकट्ठा किए 20 सैंपलों को जांच के लिए मेरठ स्थित प्रयोगशाला भिजवाया गया था। वहां से इन सैंपलों को बरेली भेजा गया। वहां से जांच में इनके नेगेटिव होने का पता चला है। इनमें से किसी में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। बेहट क्षेत्र में मृत मिले मोर के बारे में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई, बल्कि उसकी मौत चोट लगने के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि सैंपल लगातार लिए जा रहे हैं, अगले दो दिन में 50 और सैंपल जांच के लिए भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के लक्षण
पशु चिकित्साधिकारी के मुताबिक जब किसी पक्षी की मृृत्यु बर्ड फ्लू के कारण होती है तो, उसकी आंख और पैरों से रक्तस्राव भी होने लगता है, साथ ही आंखें सूज जाती हैं और पैरों पर भी सूजन आ जाता है।

कलक्ट्रेट परिसर में मृत मिले तीन कबूतर
सहारनपुर। कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को तीन कबूतर मृत मिले। अधिवक्ताओं ने दो कबूतरों को उठाकर एक स्थान पर फेंक दिया, जबकि एक मृत कबूतर कलक्ट्रेट बार संघ कार्यालय के बाहर गेट के पास पड़ा रहा। अधिवक्ता अजय कुमार त्यागी ने इस बारे में संबंधित अधिकारियों को भी कॉल करके सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed