{"_id":"64875fb74f7a222c9c03e9eb","slug":"investigation-of-stolen-revolver-started-from-kotwali-deoband-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-4124-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कोतवाली देवबंद से चोरी हुई रिवाल्वर की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कोतवाली देवबंद से चोरी हुई रिवाल्वर की जांच शुरू
Mon, 12 Jun 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली देवबंद से चोरी हुई रिवाल्वर के मामले में अदालत के आदेश के बाद एसएसपी ने जांच बैठा दी है। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक को जांच अधिकारी बनाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होना भी तय है। इस वर्ष जनवरी में मुजफ्फरनगर पुलिस ने रिवाल्वर को सुशील मूंछ के बेटे से बरामद किया था।
गांव डेहरा निवासी ललित कुमार की लाइसेंसी रिवाल्वर 2015 में एक मामले में कोतवाली देवबंद में जमा कराई गई थी, जो मालखाने में रखी गई थी। अप्रैल 2015 में ललित ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर रिवाल्वर वापिस दिलाए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने रिवाल्वर वापस करने के निर्देश दिए थे, लेकिन रिवाल्वर कोतवाली देवबंद के मालखाने से गायब मिली थी। इस मामले में हैड कांस्टेबल और सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले में जांच अधिकारी ने बिना रिवाल्वर बरामद किए फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।
इसी वर्ष जनवरी में यह रिवाल्वर माफिया सरगना मुजफ्फरनगर के मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ के पुत्र विवेक से मुजफ्फरनगर पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद अदालत ने एसएसपी को पूरे मामले की जांच कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने मामले की जांच एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा को सौंपी है। जांच में पता लगाया जाएगा कि सुशील मूछ के बेटे के पास रिवाल्वर कैसे पहुंची है। इसके साथ ही कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होना भी तय है। एसएसपी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।