फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Investigation of old vehicles started after terrorist attack

Saharanpur News: आतंकी हमले के बाद पुराने वाहनों की जांच शुरू

Wed, 19 Nov 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Investigation of old vehicles started after terrorist attack
सहारनपुर। दिल्ली धमाके में पुरानी कार का इस्तेमाल होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने पुराने वाहनों की जांच शुरू कर दी है। पुरानी कार के बाजार पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस की तरफ से जिले के सभी डीलरों से पुराने वाहनों की खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड मांगा गया है। जिले की सीमा उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से सटी हुई है। आतंकी गतिविधियों में शामिल डॉ. आदिल अहमद को जम्मू-कश्मीर पुलिस सहारनपुर से पकड़कर ले गई थी। आरोप था कि उसने श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाए। 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका हुआ था। जांच में पुरानी कार होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से पुराने वाहनों को लेकर जिले में सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस कबाड़ में वाहन खरीदने वाले विक्रेताओं के रिकॉर्ड जांच रही है। वाहनों के पुर्जों व नंबर प्लेटों की भी जांच चल रही। पुलिस ने खासकर बाहरी राज्यों से खरीदे गए वाहनों के साथ ही पुरानों की बिक्री व खरीद का रिकॉर्ड मांगा है। डीलरों की दुकानों पर खरीदे गए वाहनों के रिकॉर्ड के साथ दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। लेनदेन रजिस्टर भी चेक कर रही है। अभियान के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। संवाद
विज्ञापन

n बाहरी लोगों का सत्यापन तेज, बनाई जा रही 20 सेकेंड की वीडियो : जिले में जम्मू-कश्मीर, नेपाल, वेस्ट बंगाल, दक्षिण भारत समेत कई राज्यों के लोग रहते हैं। डॉ. आदिल अहमद की गिरफ्तारी और सुरक्षा के मद्देनजर जिले में बाहर से आकर यहां किराए पर रहने वालों का सत्यापन तेज हो गया है। पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में बाहरी लोगों के सत्यापन में जुटी है। पुलिस डोर-टू-डोर जा रही है। लोगों से पूछताछ के साथ ही प्रमाणपत्र, मोबाइल नंबर नोट कर रही। कौन कब आया, कितने दिन से रह रहा है, इस तरह के सवाल पूछ रही है। खास बात यह है कि सत्यापन के दौरान पुलिस 20 सेकेंड की वीडियो भी बना रही है, ताकि साक्ष्य के रूप में रह सके। लोगों से भी सहयोग की अपील की जा रही है। किरायेदारों की जानकारी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed