{"_id":"62aa23cd2ec8b76c37691a13","slug":"investigation-of-miscreants-houses-and-property-started-saharanpur-news-mrt592906183","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवियों के मकानों और संपत्ति की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवियों के मकानों और संपत्ति की जांच शुरू
विज्ञापन
-- महानगर में एसडीए और नगर निगम ने शुरू की जांच पड़ताल
-- 100 नोटिस भेजकर मांगे जाएंगे दस्तावेज, खामी मिली तो चलेगा बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जुमे की नमाज के बाद घंटाघर पर बवाल करने के मामले में विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने 100 उपद्रवियों के घरों और संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। नोटिस भेजकर आरोपियों से मकान के दस्तावेज और नक्शे भी मांगे जाएंगे। किसी आरोपी के दस्तावेजों में खामियां मिलीं तो उसकी संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम ने जांच शुरू कर दी है। 100 उपद्रवियों की सूची नगर निगम और एसडीए को सौंपी गई थी। वीसी आशीष कुमार ने बताया कि नोटिस तैयार कराए जा रहे हैं। सभी आरोपियों को नोटिस भेजे जाएंगे। नोटिस के जरिए पूछा जाएगा कि उनके घर कब बने थे और नक्शा पास है या नहीं। अगर किसी का घर व संपत्ति उस समय की है, जिस समय विकास प्राधिकरण नहीं था तो नगर निगम में दर्ज मकान नंबर के आधार पर जांच होगी। वहीं, यदि आरोपियों के घरों व संपत्ति के दस्तावेजों में खामियां मिलीं तो पुलिस-प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। एसएसपी का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
---------------
वीडियो से मिली रही मदद, 236 उपद्रवी चिह्नित
पुलिस ने डेढ़ हजार वीडियो फुटेज के आधार पर 236 उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस ने उपद्रवियों की फोटो या वीडियो फुटेज भेजने के लिए एक नंबर जारी किया गया था, जिसमें लोगों से अपील की थी कि अगर किसी के पास उपद्रवी की फोटो या वीडियो है तो पुलिस को दें। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस को इस अपील से काफी फायदा हुआ है। डेढ़ हजार से अधिक वीडियो पुलिस के पास हैं, जिसके आधार पर 236 आरोपी चिह्नित किए जा चुके हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही हैं। अभी तक 84 से अधिक आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
-------------
एनएसए की कार्रवाई भी तेज
उपद्रवियों पर एनएसए लगाने की कार्रवाई तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक एनएसए लगाने की प्रक्रिया के लिए पुलिस कागजी कार्रवाई तेजी से पूरा करने में लगी है, जिसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी और आरोपियों ने एनएसए लगाई जाएगी। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि कार्रवाई चल रही है। मुख्य आरोपियों पर एनएसए लगेगा।