फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Interstate thief arrested, 11 vehicles recovered

अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, 11 वाहन बरामद

Thu, 30 Sep 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Interstate thief arrested, 11 vehicles recovered
नानौता पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोरी के आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने अंतर राज्य वाहन चोर गैंग के दो चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी 11 बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर और यमुनानगर से भी वाहन चोरी करते थे।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि थाना नानौता पुलिस ने जंधेड़ी मार्ग पर चेकिंग के दौरान आकाश पुत्र मांगेराम व लवि पुत्र सोमबीर निवासी गांव चंदेनामाल थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर यमुनानगर, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर से चोरी की गई 11 बाइक बरामद हुई हैं। आरोपी चोरी करने के बाद बाइक को सस्ते दामों में बेच देते थे। इन्होंने कुछ वाहनों के नकली कागजात भी तैयार कराए थे। आरोपियों के गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद पुलिस ने दो दिन में छह वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 30 बाइक बरामद की है। देहात कोतवाली पुलिस ने नौ बाइकों के साथ दो, चिलकाना पुलिस ने 10 बाइकों के साथ दो और अब नानौता पुलिस ने 11 वाहनों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। सभी वाहन चोर शातिर अपराधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed