फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Internet banking craze increased, users increased 22 times in three years

Saharanpur News: इंटरनेट बैंकिंग का बढ़ा क्रेज, तीन साल में 22 गुना हुए यूजर

Thu, 13 Mar 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Internet banking craze increased, users increased 22 times in three years
सहारनपुर। डिजिटल इंडिया अभियान के बाद से इंटरनेट बैंकिंग का क्रेज बढ़ा है। इससे सहारनपुर भी अछूता नहीं है। पिछले तीन सालों में ही जिले में इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या 22 गुना हो गई है, जबकि मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता की संख्या में भी दो गुना का इजाफा हुआ है। जिले में विभिन्न बैंकों की 370 ब्रांच है। जिनमें 34 लाख से अधिक खाते हैं।
विज्ञापन


इंटरनेट बैंकिंग चलन में हैं। इससे बैंक ग्राहकों को अपने पास कैश रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। अधिकतर इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल सबसे अधिक ऑनलाइन खरीदारी में किया जाता है। सहारनपुर में वित्तीय वर्ष 20222-23 में इंटरनेट बैंकिंग यूजर्स की संख्या 29,410 थी। जो वित्तीय वर्ष 2023-24 में बढ़कर 35,640 हो गई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिसंबर 2024 तक इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या में सबसे अधिक इजाफा हुआ। इस अवधि में 6,63,070 यूजर्स इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके अलावा मोबाइल बैंकिंग का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या जो 2023-24 में 918635 थी वह वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिसंबर 2024 तक बढ़कर 1799543 हो गई।
विज्ञापन


-वर्जन

पिछले कुछ वर्षों से इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल बढ़ा है। इंटरनेट बैकिंग सेवाएं पूरी तरह सुरक्षित है।



-प्रवीण जमुआर, लीड बैंक मैनेजर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed