फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   International Women's Day: Uttar Pradesh State Road Transport Corporation regional manager Neeraj Saxena of Saharanpur says that woman is no less than anyone

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: अमर उजाला के अपराजिता अभियान कार्यक्रम में बोले प्रबंधक- किसी से कम नहीं हैं नारी

Tue, 09 Mar 2021 12:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Mar 2021 12:46 AM IST
सार

  • सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम 
  • उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा, किसी से कम नहीं हैं नारी

विज्ञापन
International Women's Day: Uttar Pradesh State Road Transport Corporation regional manager Neeraj Saxena of Saharanpur says that woman is no less than anyone
अमर उजाला के अपराजिता अभियान कार्यक्रम में अपने विचार रखते प्रबंधक नीरज सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारी किसी से कम नहीं हैं, उन्हें अपनी शक्ति पहचाने की जरूरत है। अब हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के बराबर कार्य कर रही हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में बसों पर परिचालक की नौकरी तक महिलाएं कर रही हैं। ये अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह विचार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना ने रखे।

विज्ञापन


सहारनपुर शहर में घंटाघर के पास बस स्टैंड परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत संभागीय परिवहन विभाग और सड़क परिवहन निगम के साथ मिलकर सम्मान कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित की। महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना ने कहा कि बेटियां निरंतर तरक्की कर रही हैं। ऐसी बेटियों से सबको सीख लेनी चाहिए। अभिभावकों को चाहिए कि बेटियों को बेटों की तरह ही शिक्षित बनाएं ताकि उनके उज्ज्वल भविष्य में किसी तरह की अड़चन न आए। परिवहन निगम में महिलाएं पुरुषों से बेहतर कार्य कर रही हैं। परिचालक के रूप में तैनात महिलाओं ने अच्छा कार्य किया है। जल्द ही चालक के रूप में भी महिलाएं दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि एआरटीओ आरपी मिश्रा ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों के भेदभाव को दूर करने के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। महिला एक नहीं बल्कि दो परिवारों का भाग्य लिखती हैं। हमें समाज से भ्रूण हत्या जैसे घिनौने अपराध खत्म करने होंगे। जरूरत है कि महिलाएं भी इसके प्रति जागरूक रहें।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: मेरठ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सम्मान में एनसीसी कैडेट्स को सौंपी गोष्ठी के संचालन की कमान

इस मौके पर महिला परिचालक सीमा रानी और कुसुम नेगी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, स्काउट एवं गाइड बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ सतीश कुमार, यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर यूनियन, सहारनपुर-बड़गांव और जड़ौदा मार्ग यूनियन के पदाधिकारी अंकुर शर्मा, अनुज चौधरी, शाहिद सिद्दीकी, तेजपाल, श्याम, सुंदर गर्ग आदि मौजूद रहे। 

घबराएं नहीं महिलाएं : सीमा 
महिला परिचालक सीमा रानी ने कहा कि महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में कार्य करने से घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। बेटियां शिक्षित होंगी तभी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। 

आत्मविश्वास से आगे बढ़ें : कुसुम
महिला परिचालक कुसुम नेगी ने कहा कि जब मैंने परिचालक की नौकरी शुरू की तो कई तरह के सवाल मन में आते थे। एक तरफ परिवार की जिम्मेदारी तो दूसरी तरफ ड्यूटी थी। आत्मविश्वास बनाकर रखा और दोनों जिम्मेदारी निभाईं। हर महिला को आत्मविश्वास बनाकर रखना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed