{"_id":"642079dbc898b40eb10c972b","slug":"intercity-express-reached-saharanpur-five-hours-late-saharanpur-news-c-14-1-168980-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पांच घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पांच घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस
विज्ञापन
दिनोंदिन ट्रेनों की लेटलतीफी से बढ़ रही यात्रियों की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अलग-अलग रेल मंडलों में ब्लॉक के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल रही हैं। खासकर लंबे रूट की ट्रेनें तीन से पांच घंटे लेट आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अंबाला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर मरम्मत और टपरी रेलवे स्टेशन के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पुल पर गार्डर रखने का काम चल रहा है, जिस वजह से रेलवे ने अलग-अलग दिन ब्लॉक लिया हुआ है। इनके अलावा अन्य रेल मंडलों में भी ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा है। रविवार को कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी पांच घंटे, अमृतसर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस तीन घंटे और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। इनके अलावा सहारनपुर-नांगलडैम मेमू एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस रद्द रही। ट्रेनों के लेट और रद्द होने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं।
सहारनपुर-शामली रेलमार्ग पर आज तीन घंटे रहेगा ब्लॉक
टपरी रेलवे स्टेशन के समीप डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पुल पर गार्डर रखने के चलते सहारनपुर-शामली रेल मार्ग पर सोमवार यानी आज तीन घंटे का ब्लॉक रहेगा। इससे दोपहर दो बजकर 30 मिनट से शाम पांच बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान ट्रेन नंबर 04521-22 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस सहारनपुर से शामली के बीच रद्द रहेगी। यह ट्रेन दिल्ली से चलकर शामली पहुंचेंगी और यहीं से वापस हो जाएगी।