फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inter pass Sanjeev does medicine in Jwalapur

Saharanpur News: इंटर पास संजीव ज्वालापुर में करता है डॉक्टरी

Sat, 14 Jan 2023 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Inter pass Sanjeev does medicine in Jwalapur
सहारनपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक के मामले में सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कुलचंदपुर उर्फ नथौड़ी के मूल निवासी संजीव और राजपाल को भी एसटीएफ उत्तराखंड ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पकड़े जाने पर ग्रामीण हैरत में हैं। 12 वीं पास संजीव हरिद्वार के ज्वालापुर में प्राइवेट डॉक्टर की प्रैक्टिस करता है, जबकि राजपाल डेढ़ दशक से देहरादून में रह रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड की एसटीएफ टीम नथौड़ी निवासी संजीव कुमार को बुधवार को गांव से ही गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। संजीव की मां मामो ने बताया की संजीव ज्वालापुर में प्राइवेट डाॅक्टर है तथा उसकी पत्नी किसी सरकारी विभाग में नौकरी करती है। संजीव गांव में आता-जाता रहता है। उसकी पत्नी वहीं रहती है। संजीव के तीन बच्चे हैं, जो उसकी पत्नी के साथ रहते हैं। संजीव की माता ने बताया की संजीव घर में सबसे बड़ा है, उसके दो छोटे भाई हैं, जो गांव में ही रहते हैं। संजीव खुद को डॉक्टर बताता है, जबकि वह 12 वीं तक पढ़ा है। उनके तार पेपर लीक गिरोह से कैसे जुड़े हैं, परिजनों को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि उत्तराखंड की पुलिस गांव में आई थी और उससे पूछताछ करते हुए अपने साथ ले गई है। पुलिस टीम से कई बार पूछा गया तो पुलिस ने बताया की सरकारी पेपर लीक हुआ है और कुछ लोग उनके बेटे का नाम ले रहे है। इसलिए उनके बेटे संजीव को अपने साथ ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजपाल के बारे में जानकारी की गई तो पड़ोसियों ने बताया की राजपाल पंद्रह साल पहले गांव से चला गया था। राजपाल अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहा है। राजपाल की पत्नी भी किसी सरकारी विभाग में नौकरी करती है। पड़ोसियों ने बताया की उसको भी पकड़ने की सूचना गांव में आई है। किस मामले में पकड़ा गया है ये सही जानकारी पड़ोसियों के पास नहीं है। दोनों के पेपर लीक मामले में पकड़े जाने पर ग्रामीण भी हैरत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed