फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inter college basketball competition will be held from today

आज से होगी अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता

Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Inter college basketball competition will be held from today
आज से होगी अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध महाविद्यालयों अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल प्रतियोगिता शुक्रवार यानि आज से जेवी जैन कॉलेज में शुरू हो रही है। प्रतियोगिता दो दिन चलेगी, जिसमें 19 टीमों के करीब 150 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कॉलेजों के खेल अधिकारी भी पहुंचेंगे।

जेवी जैन डिग्री कॉलेज के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय ने बास्केटबाल प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी जैन कॉलेज को दी है। प्रतियोगिता में मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बुलंदशहर, बड़ौत, बागपत और शामली के 14 महाविद्यालयों की पुरुष टीमें तथा चार महाविद्यालयों की महिला टीमें हिस्सा ले रही है। इसके अलावा सभी कॉलेजों के खेल अधिकारी और अन्य अधिकारी भी प्रतियोगिता के लिए पहुंचेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ रामेश्वर चौहान के द्वारा सुबह दस बजे किया जाएगा। समापन पर विजेेता और उप विजेता टीमों और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों के अनुसार सम्मानित किया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था कॉलेज परिसर ही में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed