फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Intellectuals from across the country joined the national webinar of Maa Shakumbhari University.

Saharanpur News: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय वेबिनार में जुड़े देश भर के बुद्धिजीवी

Thu, 28 Sep 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Intellectuals from across the country joined the national webinar of Maa Shakumbhari University.
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें देश भर के बुद्धिजीवियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी बात रखी। चर्चा का विषय था अंतरराष्ट्रीय राजनीति में जी-20 के बाद भारत के बढ़ते कदम। मुख्य वक्ता रहे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने विस्तार से अपनी बात रखी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एचएस सिंह की अध्यक्षकता में हुई वेबिनार में प्रो. एडीएन वाजपेयी ने सबसे पहले मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जी-20 सम्मेलन के बाद इस प्रकार की राष्ट्रीय वेबिनार करने वाला मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय है। उन्होंने जी-20 के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं दार्शनिक दृष्टिकोण की विस्तृत व्याख्या की। उन्होंने भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों के के बारे में विस्तार से बताया। मेरठ के आरजी पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने जी-20 के परिप्रेक्ष्य में भारत के रूस, अमेरीका, चीन, जर्मनी, श्रीलंका एवं पाकिस्तान के साथ-साथ विभिन्न देशों के साथ संबंधों पर विस्तार बात रखी।
विज्ञापन


कार्यक्रम संचालन समन्वयक प्रो. दिनेश कुमार एवं आयोजक सचिव डॉ. राजीव कौशिक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली के साथ-साथ उतराखंड एवं बिहार से 100 से अधिक बुद्धिजीवियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता, नितिन, टीकम, विकास धीमान का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
उद्यमियों ने दी मौजूदा जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रम चलाने की सलाह
मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में बुधवार को जनपद के कई उद्यमियों एवं बुद्धिजीवियों को चर्चा के लिए बुलाया गया था। चर्चा कार्यक्रम में उद्यमी रामजी सुनेजा ने वैश्विक जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रमों का संचालन करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एक समय था जब भूमि के आधार पर देशों की शक्ति आंकी जाती थी। उसके बाद हथियारों के आधार पर देशों का आंकलन शक्तिशाली के रूप में हुआ, लेकिन अब शिक्षा और टेक्नोलॉजी वाले देश शक्तिशाली हैं। जिस देश की शिक्षा व्यवस्था जितनी मजबूत और बेहतर है वह सबसे आगे है। हमें शिक्षा को बेहतर और उपयोगी बनाना होगा। सुधाकर अग्रवाल ने रोजगारपरक शिक्षा की पैरवी की। उनका कहना था कि हमें मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पैटर्न लाना होगा। मांगेराम ने भी कार्यक्रम में अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed