फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions to the irrigation officials given by SDM to the flood protection

बाढ़ से सुरक्षा को एसडीएम ने दिए सिंचाई अधिकारियों को निर्देश

Fri, 12 Jul 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Instructions to the irrigation officials given by SDM to the flood protection
बाढ़ से सुरक्षा को एसडीएम ने दिए सिंचाई अधिकारियों को निर्देश
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। यमुना नदी में आने वाली बाढ़ से सुरक्षा के लिए एसडीएम सदर ने नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टूटे हुए तटबंधों को ठीक करने के लिए सिंचाई निर्माण खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए।
शुक्रवार दोपहर बाद एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने यमुना नदी से लगे गांव टोडरपुर भूकड़ी, शाहपुर दाऊद, दूधगढ़, नारायणपुर, मकारमपुर, सौंधेबांस, गाजदीनपुर आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने यमुना नदी से लगे गांव टोडरपुर भूकड़ी में बनाए गए तीन तटबंधों को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। गांव पंचकुआ से गांव मंझार तक यमुना नदी के तटबंध कई जगह से क्षतिग्रस्त मिले। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बाढ़ के दौरान यमुना नदी का पानी गांव पंचकुआ, आल्हणपुर, शाहपुर दाऊद आदि गांवों में घुस जाता है। यमुना नदी का पानी आवासीय क्षेत्र में घुस जाने से भारी नुकसान उठाना पड़ता है। गांव टोडरपुर तथा यमुना नदी के मध्य कोई तटबंध नहीं बनाए जाने से यमुना नदी के पानी से इस गांव को खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृत होने के बाद भी तटबंध का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि यमुना नदी में आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए क्षतिग्रस्त तटबंधों का निर्माण शीघ्र किया जाना चाहिए। एसडीएम सदर ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को यमुना नदी के तटबंधों के तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने बीएसएनएल का नेटवर्क कमजोर होने की बात बताई तथा क्षेत्र में बीएसएनएल का टावर लगाने के लिए निशुल्क भूमि देने का प्रस्ताव रखा। एसडीएम सदर ने इस समस्या के समाधान के लिए बीएसएनएल के महाप्रबंधक से बात करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधान संजय सिंह, इसरार अहमद, जतन सिंह, देवेंद्र कुमार, ब्रह्मपाल सहित अनेक प्रधान तथा राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed