{"_id":"67c20397d2a6682e03063054","slug":"instructions-to-stop-the-salary-of-absent-executive-officers-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-143723-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अनुपस्थित अधिशासी अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अनुपस्थित अधिशासी अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
Sat, 01 Mar 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने सभी नगर निकायों में कूड़े का शत प्रतिशत डोर टू डोर कलेक्शन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शामली से अधिशासी अधिकारियों के उपस्थित न होने पर उनके वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए।
सर्किट हाउस सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पर्यावरणीय समिति की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर सुनिश्चित करें कि डोर टू डोर कलेक्शन हो। कहीं पर भी कूड़े के ढेर न मिले। शामली से अधिशासी अधिकारियों के उपस्थित न होने पर उनके वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण हेतु मंडल में यूनिट स्थापित की जाएं। वायु प्रदूषण के प्रभावी नियंत्रण के लिए सहारनपुर में दो, मुजफ्फरनगर में दो मैनुअल, एक ऑनलाइन एवं शामली में एक मैनुअल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन संचालित है। देवबंद में एक एसटीपी की स्थापना प्रस्तावित है। मुजफ्फरनगर में चार एसटीपी तथा शामली में एक एसटीपी संचालित है।