फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions to make both bypasses soon

Saharanpur News: दोनों बाईपास को जल्द बनवाने के निर्देश

Wed, 01 Feb 2023 08:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Feb 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Instructions to make both bypasses soon
सहारनपुर में बाईपास का निरीक्षण करते कमिश्नर लोकेश एम
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ दोनों बाईपास, रिंग रोड और फ्लाई ओवर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


बाईपास चुनहेटी से अंबाला रोड होते हुए देवला तक दिल्ली-यमनोत्री हाईवे बनाया जाना है। इसकी लंबाई 19.125 किलोमीटर है। लोक निर्माण के अधिकारियों ने मंडलायुक्त को बताया कि फोरलेन बाईपास में आ रहे संरक्षित वन क्षेत्र में पेड़ों के काटने के लिए पत्र लखनऊ भेजा गया है। मार्ग में पड़ रही रेलवे विभाग की भूमि को लीज पर लिए जाने की कार्रवाई प्रगति पर है। बाईपास निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि पर कब्जा दिलवाने एवं अतिरिक्त भूमि क्रय किए जाने की कार्रवाई उप जिलाधिकारी एवं कार्यदायी संस्था द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। विद्युत पोल, लाइन शिफ्टिंग का काम विद्युत विभाग कर रहा है। परियोजना पर व्यय के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है जिसमें से 15 करोड़ खर्च हो चुका है।
विज्ञापन


मिनी बाईपास पर 400 मीटर भूमि का अधिग्रहण न होने के कारण कार्य रुका हुआ है। मंडलायुक्त ने इस भूमि का अधिग्रहण कर भुगतान कराये जाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने परियोजना के कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने को कहा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड प्रेम सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed