फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructions to clarify the absent principals

गैरहाजिर प्रधानाचार्यों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश

Tue, 07 Jul 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Instructions to clarify the absent principals
गैरहाजिर प्रधानाचार्यों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश
विज्ञापन

सहारनपुर। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए माध्यमिक विद्यालयों को शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए छह जुलाई से खोल दिया है। राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए डीआईओएस कार्यालय ने वीडियो कॉल की। कई प्रधानाचार्य समय से विद्यालय नहीं पहुंचे थे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को प्रतिदिन सुबह 07:30 बजे से विद्यालयों में उपस्थित होने को कहा गया था। उपस्थिति की जांच में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नकुड़ की कार्यवाहक प्रधानाचार्य कमलेश को सुबह आठ बजे वीडियो कॉल किया गया। इस समय पर वह विद्यालय में उपस्थित नहीं थी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नीची नकुड़ की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रजनी रानी भी विद्यालय में नहीं पहुंची थीं। राजकीय हाईस्कूल बाधी के प्रधानाचार्य लुकमान आठ बजे विद्यालय में मिले। राजकीय हाई स्कूल टाबर की प्रभारी प्रधानाचार्य करुणेश को आठ बजकर पांच मिनट पर वीडियो कॉल की गई वह भी उपस्थित मिले। गैरहाजिर मिले प्रधानाचार्यों को आठ जुलाई तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन

शिक्षिका को संबद्घ किया
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने राजकीय हाई स्कूल तोता टांडा में अंग्रेजी विषय की सहायक अध्यापक के पद पर तैनात शिक्षिका बुलबुल को राजकीय हाई स्कूल बुड्ढाखेड़ा से संबद्घ किया है। शिक्षका का वेतन आहरण पूर्ववत नियमानुसार उनकी मूल तैनाती विद्यालय से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed