फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Instructed the Tehsildar to remove the Lekhpal running on leave

तहसीलदार को छुट्टी पर चल रहे लेखपाल को हटाने के दिए निर्देश

Sat, 13 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Instructed the Tehsildar to remove the Lekhpal running on leave
नकुड़। समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों का निस्तारण नहीं होने से नाराज मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने तहसीलदार को एक माह से अवकाश पर चल रहे लेखपाल को हटाया और उसकी जगह दूसरे को नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त एवी राजमौलि और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। उनके अचानक पहुंचने से वहां मौजूद अधिकारियों व लेखपालों में हड़कंप मच गया। मंडलायुक्त ने शिकायत रजिस्टर में कई शिकायतों के समाधान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त कर तहसीलदार देवेंद्र सिंह से इसका कारण पूछा तो बताया गांव ढकदेई का हल्का लेखपाल देवेंद्र शर्मा एक माह से अवकाश पर है। इसी कारण से शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। मंडलायुक्त ने तहसीलदार को लेखपाल को हटाकर दूसरे लेखपाल की नियुक्ति कर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने लेखपालों को अविवादित विरासत तत्काल कराने व संबंधित महिला या पुरुष को खतौनी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने गांव नसरूल्ला गढ के प्रधान सतपाल सैनी को फोन कर मनरेगा में कराए कार्यों, तालाबों व शौचालयों की स्थिति की जानकारी ली। गांव साहबा मजरा में चल रहे चकबंदी बंदोबस्त के काम को अप्रैल पूर्ण करने व विवाद की स्थिति में दोनों पक्षों के किसानों को आपसी सहमति से समाधान कराने के निर्देश देते हुए मई में स्वयं गांव का भ्रमण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस को गांवों में गश्त बढ़ाने व संवेदनशील गांव में बैठकें करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कुल तीन शिकायत दर्ज हुईं। इसमें से गांव धुंधा मजरा की शिकायत का गांव में लेखपाल व पुलिस टीम भेजकर चक मार्ग की पैमाइश करा निशानदेही की गई है। इसमें तहसीलदार देवेंद्र सिंह व वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed