{"_id":"684c76ef0231c29b82050c96","slug":"instant-relief-from-scorching-heat-waiting-for-monsoon-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-151769-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भीषण गर्मी से मिली फौरी राहत, मानसून का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भीषण गर्मी से मिली फौरी राहत, मानसून का इंतजार
Sat, 14 Jun 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में तेज धूप के चलते सिर पर कपड़ा ओढ़कर जाता व्यक्ति
सहारनपुर। शुक्रवार का दिन महानगर वासियों के लिए गर्मी से फौरी राहत लेकर आया। हालांकि, सहारनपुरवासियों को मानसून का इंतजार है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.0 तो न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जिले में पिछले सप्ताहभर से भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में मुख्य सड़कें सुनसान दिखाई पड़ रही हैं। जरूरी कामों से निकलने वाले लोग ही सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। गर्मी से आमजन ही नहीं पशु पक्षी भी परेशान है। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गर्मी के चलते दिन के समय शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। शुक्रवार को मौसम में सुधार रहा। शुक्रवार को गर्म हवा न चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने आने वाले एक दो दिनों में मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद जताई है। जिले में मानसून 25 जून के बाद दस्तक देता है। ऐसे में मानसूनी बारिश के लिए जिले के लोगों को इंतजार करना होगा। 18 जून के बाद से प्री मानसून बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं।
- बिजली की आंख मिचौली रही जारी
गर्मी के चलते बिजली की आंख मिचौली शुक्रवार को भी जारी रही। ब्रिज विहार काॅलोनी में बार-बार कट लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा देहात क्षेत्रोंं में लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।