{"_id":"61993eb0cf73950167363eb4","slug":"installment-of-rs-42-22-crore-reached-the-accounts-of-4186-characters-in-the-city-saharanpur-news-mrt5655427171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 4186 पात्रों के खातों में पहुंची 42.22 करोड़ रुपये की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 4186 पात्रों के खातों में पहुंची 42.22 करोड़ रुपये की किस्त
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र लोगों के सामने आ रही समस्याओं को उजागर करने के लिए अमर उजाला द्वारा चलाया गया अभियान रंग लाया है। नतीजा यह हुआ है कि समाचार प्रकाशित होने के बाद हजारों पात्रों के खातों में शासन स्तर से 42 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं।
अमर उजाला ने 12 नवंबर से अभियान की शुरुआत की थी, जिसमें लगातार चार दिन तक अलग-अलग बिंदुओं पर समाचार प्रकाशित किए गए, जिसमें पात्र लोगों से जुड़ी पीड़ा को उजागर कर जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। अभियान का सकारात्मक असर यह हुआ है कि 12 नवंबर को पहला समाचार प्रकाशित होने के बाद शाम ही को 4186 पात्रों के खातों में पहली, दूसरी और तीसरी किस्त शासन द्वारा ट्रांसफर की गई। इनमें वह लोग भी शामिल रहे, जिनके फोटो अमर उजाला ने प्रकाशित किए थे।
12 नवंबर की शाम भेजा गया पैसा
किस्त का प्रकार पात्रों की संख्या भेजा गया पैसा कुल पैसा
प्रथम किस्त 799 50,000 3,99,50,000
द्वितीय किस्त 2129 1,50,000 31,93,50,000
तृतीय किस्त 1258 50,000 6,29,00000
एक नजर में योजना
वर्ष स्वीकृति जियोटैग हुए पूर्ण हुए मकान
2017-18 4144 00 00
2018-19 9062 1594 1064
2019-20 4357 5815 4655
2020-21 8165 3128 3734
2021-22 00 4602 4365
12 नवंबर को जिन 4186 पात्रों के खातों में पहली, दूसरी और तीसरी किस्त आई है। उनका पूरा ब्योरा विभाग की ओर से 28 अक्तूबर को भेजा गया था। किस्त लेट होने का प्रमुख कारण यह भी होता है कि पात्रों का किस्त आने के बाद काम समय से नहीं कराना भी है। क्योंकि योजना में स्टैप बाई स्टैप काम पूर्ण होता जाता है जिसके साथ-साथ हम जियोटैग कराते चलते हैं और अगली किस्त के लिए डाटा भेज देते हैं। - डॉ. अनुज प्रताप सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा।