फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Install solar plant in the village, build a new panchayat building

अपर मुख्य सचिव ने किया चकवाली की प्रधान से वर्चुअल संवाद

Thu, 02 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Install solar plant in the village, build a new panchayat building
गांव चकवाली में मदरसे में बना पंचायत भवन - फोटो : SAHARANPUR
गांव में लगाएं सोलर प्लांट, बनाएं नया पंचायत भवन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग मनोज सिंह ने पूरे प्रदेश में दस ग्राम पंचायतों से वर्चुअल संवाद किया। रामपुर मनिहारान ब्लॉक की ग्राम पंचायत चकवाली की प्रधान सविता देवी ने सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया, जिसकी लागत करीब पांच करोड़ रुपये है। गांव में सचिवालय के निर्माण की मांग की। अभी तक पंचायत भवन एक मदरसे में संचालित हो रहा है।

विकास भवन में आयोजित ऑनलाइन संवाद में सविता देवी ने कहा कि यदि सोलर प्लांट का लग जाए, तो ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके साथ वह हर माह तीन लाख रुपये की बिजली विद्युत निगम को बेच सकेंगे। नए ग्राम पंचायत भवन निर्माण की लागत करीब 13 लाख आएगी। पुराना पंचायत भवन मदरसे में चल रहा है, जो काफी जर्जर हो चुका है। गांव में गोवर्धन बायो प्लांट लगाए जाने का प्रस्ताव पास हो चुका है, जिस पर शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह ने कहा कि दोनों कार्य की योजना बनाकर उन्हें ई-मेल कर दें, शीघ्र ही इस पर काम किया जाएगा। इस दौरान सीडीओ विजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed