फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inspired to follow the ideals of Sardar Vallabhbhai Patel

सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलने को किया प्रेरित

Mon, 31 Oct 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Inspired to follow the ideals of Sardar Vallabhbhai Patel
पुलिस लाईन में शपथ दिलाते एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर महानगर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके बताए रास्तों पर चलने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान एसपी देहात सूरज राय, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी प्रीति यादव, सीओ अजेंद्र सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
वहीं, सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा बार प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कुमार पुंडीर व महासचिव नितिन कुमार शर्मा ने सभी को एकता के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता विशंभर सिंह पुंडीर, रणधीर सिंह, शीशपाल पुंडीर, अशोक पोसवाल, अरविंद शर्मा, अभय सैनी, हरपाल, प्रमोद शर्मा, राशिद जमील, रौनक अली, प्रीतम सिंह, राजेंद्र, सतेंद्र सिंह वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ठाकुर यशपाल व महासचिव रणवीर सिंह राठौर ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की 563 रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। उनके कार्यों को प्रत्येक देेशवासी हमेशा याद रखेगा। इस दौरान हुकुम सिंह, ज्ञान सिंह पुंडीर, कृपाल सिंह, राजकुमार वर्मा, हरनाथ सिंह, चौधरी धीर सिंह, जसपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, महावीर सिंह सैनी, चौधरी ऋषिपाल सिंह, अंबरीश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हकीकत नगर में गन्ना भवन के निकट स्थित भाजपा नेता नवाब गुर्जर के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर हवन यज्ञ भी किया गया और सरदार वल्लभ भाई पटेल के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। तत्पश्चात देहरादून चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बाबूराम गुर्जर, अमर सिंह गुर्जर, अश्वनी रावल, दीपक, सुरेश गुर्जर, मनोज गुर्जर, अशोक, रणधीर सिंह, धीरेंद्र, संजय खटाना, नाथूराम राठी, कमलजीत, श्याम, प्रवीण पंवार, योगेश राठी, सुभाष चौधरी मौजूद रहे।
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने देहरादून चौक स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर, महानगर अध्यक्ष अजय खटाना, नीरज गुर्जर, रोहित गुर्जर, संजय खटाना, जोनी मुखिया मौजूद रहे।
गांव बादशाहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान सविता शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अखंड भारत का निर्माण कराया। इस दौरान अंजली गुप्ता, प्रियंका, अनिल कुमार उपस्थित रहे।

दौड़ का आयोजन
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम से दौड़ का भी आयोजन किया, जिसे मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संदीप कुमार, रीता चौधरी, चंद्रशेखर राठौर, सचिन कुमार, लोकेश कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed