फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Inspection of Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर का किया निरीक्षण

Thu, 13 Aug 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Quarantine Center
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला जज सर्वेश कुमार के निर्देशन में सचिव सुमिता ने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। सचिव ने क्वारंटीन किए लोगों के भोजन, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। वहां रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि प्रातकाल में चाय, नाश्ता, दोपहर और रात्रि में भोजन सही समय पर नहीं दिया जाता है। इसको लेकर सचिव ने संबंधित प्रभारी चिकित्सक व स्टाफ को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्सक डाक्टर मनोज चौहान ने बताया कि नियमित सोशल डिस्टेंस और सैनिटाइजेशन व साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। क्वारंटीन सेंटर में आठ लोग हैं, जिनमें से तीन की कोरोना जांच कराई जा चकी है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। बाकी लोगों का भी सैंपल लिया जा रहा है। इस दौरान फार्मासिस्ट मोहम्मद फैसल, यासीन, राजेश्वर, राम सिंह, इम्तियाज अली, राजकुमार, दीपक सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed