{"_id":"662d81a8bd6e73a6c90000e4","slug":"inspection-of-corporation-sections-will-be-done-every-tuesday-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-122644-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रत्येक मंगलवार को होगा निगम के अनुभागों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रत्येक मंगलवार को होगा निगम के अनुभागों का निरीक्षण
Sun, 28 Apr 2024 04:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर आयुक्त संजय चौहान नगर निगम के अनुभागों के कार्यों और विभागीय पत्रावलियों आदि का निरीक्षण प्रत्येक मंगलवार को करेंगे। इसके लिए डेटशीट तैयार की गई है। प्रत्येक मंगलवार को अलग अलग विभाग की निरीक्षण होगा। निरीक्षण 30 अप्रैल से शुरू होंगे, जो 16 जुलाई तक चलेंगे।
पहले दिन 30 अप्रैल को नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग, सात मई को जन्म-मृत्यु पंजीकरण अनुभग, 14 मई को गृहकर-जलकर-अभिलेखागार, 21 मई को जलकल, 28 मई को पथ प्रकाश, चार जून को अधिष्ठान, 11 जून को संपत्ति, 18 जून को निर्माण, 25 जून को उद्यान, दो जुलाई को गोशाला, नौ जुलाई को लेखा और 16 जुलाई को स्वास्थ्य गैराज, स्टोर का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के समय विभागाध्यक्ष द्वारा अधीनस्थों के कार्य विभाजन का पटल और क्षेत्रवार विवरण प्रस्तुत करना होगा। संबंधित लिपिक द्वारा पटल से संबंधित संपूर्ण पत्रावलियों का रजिस्टर प्रस्तुत किया जाएगा। पटल सहायक द्वारा खुद के पास अनुरक्षित पत्रावलियों की पंजिका तैयार कर प्रत्येक पत्रावली पर क्रमांक अंकित करते हुए व्यवस्थित तरीके से रखना होगा। इसके अलावा विभागाध्यक्षों द्वारा सभी पटलों की मुख्य पंजिका तैयार कराई जाएगी।