{"_id":"63b5b4f7c891c147290983ca","slug":"inspection-of-construction-works-of-maa-shakambhari-university-saharanpur-news-mrt6205518125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मां शाकंभरी विवि के निर्माण कार्यो का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मां शाकंभरी विवि के निर्माण कार्यो का निरीक्षण
विज्ञापन
मॉ शाकम्भरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार के साथ मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुवांरका के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रैन बसेरे और अन्य व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों में प्रगति के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता एवं समयबद्धता से करने के लिए कहा। बताया कि विश्वविद्यालय का निर्माण शासन की उच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र पुवांरका के निरीक्षण के दौरान रैन बसेरे में पर्याप्त रोशनी, बेड एवं सफाई की सही व्यवस्था नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई। सर्दी से बचाने के लिए तीमारदारों के लिए पूर्ण व्यवस्था करने के लिए कहा है। आपातकालीन वार्ड एवं उपस्थिति रजिस्टर, दवा की उपलब्धता एवं खपत संबंधी रजिस्टर को देखा। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय परिसर में सफाई, दवा की उपलब्धता तथा एक रजिस्टर में मरीज का नाम, मोबाइल नंबर एवं दवा का विवरण हो। जिससे कभी भी निरीक्षण के दौरान उनका सत्यापन किया जा सके। प्रभारी चिकित्साधिकारी को रजिस्टर में दवा का अंकन सही किए जाने के साथ ही रैन बसेरे में ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम के साथ बेहतर सफाई व्यवस्था एवं कोविड निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।