{"_id":"5f99bdc18ebc3e1a242d2c3d","slug":"inspection-filled-water-samples-marked-encroachment-saharanpur-news-mrt5084162176","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण कर भरे पानी के नमूने, अतिक्रमण किया चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण कर भरे पानी के नमूने, अतिक्रमण किया चिह्नित
विज्ञापन
पांवधोई नदी का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पांवधोई नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने के उद्देश्य से कवायद शुरू हो गई है। मंडलायुक्त द्वारा गठित पांच अधिकारियों की समिति ने बुधवार को पांवधोई नदी का निरीक्षण किया। तीन स्थानों से पानी के नमूने जांच के लिए भरवाए गए, जबकि नदी किनारे की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले भी चिह्नित कर चेतावनी दी गई।
बुधवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे से सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोने के नेतृत्व में टीम पांवधोई नदी का निरीक्षण करने निकली। टीम में शामिल एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसआर मौर्य, सहायक नगर आयुक्त अशोक गौतम, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता के अलावा नगर निगम के पर्यावरण प्लानर उमर सैफ ने नगर निगम क्षेत्र से पांवधोई नदी का निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान बुद्धू घाट, बाबा लालदास बाड़ा और धोबीघाट से पानी का नमूना भरा गया। बाबा लालदास का बाड़ा और बुद्धू घाट पर नदी में मछलियां भी मिलीं। इस दौरान सबसे खराब स्थिति धोबीघाट पर मिली। वहां नदी में कचरा भी पड़ा था और नाले नालियों का गंदा पानी भी डाला जा रहा था। वहीं, कई जगह पर नदी किनारे की जमीन पर अतिक्रमण भी मिला। टीम ने उन सभी स्थानों को चिह्नित किया, जहां अतिक्रमण मिला। अतिक्रमण जल्दी ही नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यदि खुद ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जबरन हटवाया जाएगा और उसका शुल्क वसूलने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।
---- चार दिन बाद आएगी जांच रिपोर्ट
पांवधोई नदी से तीन स्थानों से लिए गए पानी के नमूनों की जांच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रयोगशाला में होगी। उसकी जांच रिपोर्ट चार दिन बाद मिलेगी, जिसमें पता चलेगा कि पांवधोई नदी के पानी की मौजूदा हालत क्या है।