{"_id":"5f1f18638ebc3e63d3526063","slug":"inspect-sakhi-one-stop-center-saharanpur-news-mrt493372074","type":"story","status":"publish","title_hn":"सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमिता ने 27 जुलाई को एसबीडी अस्पताल में स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर मैनेजर सरिता सहित सभी स्टाफ उपस्थित मिला। मैनेजर ने बताया कि सेंटर पर चिकित्सा सुविधा देने के लिए दवा उपलब्ध नहीं है। इसके लिये संबंधित विभाग को लिखा गया है। यहां मौजूद लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
काउंसलिंग सेंटर में एक महिला हिना व उसके पति पपीन से भी बात की गई। हिना ने बताया कि पति मारपीट करता है। परामर्शदाता नियतांक चौधरी ने बताया कि दोनों में सुलह का प्रयास किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के प्रतिनिधि कमल शर्मा को भी जरूरी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कनिका गुप्ता, शैल्पा शर्मा, अनु शर्मा, निशांत शर्मा, ममता, शंकर, कमल शर्मा व राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
--