{"_id":"61a124e7d5fb354e8b5bb546","slug":"inquiry-committee-submitted-report-in-pregnant-assault-case-saharanpur-news-mrt5664209183","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती से मारपीट प्रकरण में जांच समिति ने रिपोर्ट सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती से मारपीट प्रकरण में जांच समिति ने रिपोर्ट सौंपी
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने शुक्रवार को चार चिकित्सकों की जांच समिति बनाई थी। समिति ने शाम तक जांच कर रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंप दी है। जांच में क्या रहा है इसका खुलासा शनिवार को होगा।
पिंजौरा निवासी काजल प्रसव के लिए परिजनों के साथ जिला महिला अस्पताल पहुंची थी, जहां उसके परिजनों और डॉक्टर व स्टाफ के बीच मारपीट हुई थी। काजल ने उसके साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पहले जिला महिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया था और उसके बाद जिला अस्पताल चौक पर आकर करीब दो घंटे जाम लगाकर रखा था। मामले में पीड़िता काजल की ओर से तहरीर दी गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने मामले की जांच के लिए चार चिकित्सकों की समिति बनाई थी, जिसमें डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. इंदिरा सिंह शामिल रहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गंभीरता के साथ जांच करते हुए शाम चार बजे तक रिपोर्ट सौंपने को कहा था। जिसके बाद चारों चिकित्सकों ने जिला महिला अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ के साथ बात की जानकारी जुुटाई। सीसीटीवी फुटेज भी देखी, जिसके बाद रिपोर्ट तैैर कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंप दी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि जिला महिला अस्पताल प्रकारण की जांच करा ली गई है। समिति ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है, जिसका खुलासा शनिवार को किया जाएगा।